फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
गीता देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के जलालपुर शाना गांव में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ महिला का शव मिला। सूचना पाकर आई पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गीता देवी (35) करारी कोतवाली के अमूरा गांव की रहने वाली थीं। उनकी करीब 15 साल पहले चरवा कोतवाली के जलालपुर शाना गांव निवासी राजेश कुमार सरोज उर्फ राजू के साथ शादी हुई थी। राजेश मजदूरी का काम करता है, जबकि गीता देवी घर पर सिलाई का काम कर परिवार चलाने में मदद करती थी। पति के अनुसार, शनिवार रात वह कमरे में सो रही थी और रात में अचानक उसने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
वहीं, मृतका के भाई जयसिंह ने बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन को घरेलू खर्च के लिए आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। जबकि वह सिलाई कर बच्चों और अपना खर्च चलाती थी। फिर भी पति आए दिन विवाद करता रहता था। उसी ने बहन की गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत से उसके बच्चे शिवा, रब और सात वर्षीय बेटी नीतू सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

गीता देवी की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें