फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 10 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मीरापुर गांव में शनिवार दोपहर एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर शराब पीकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मीरापुर गांव निवासी पवन पटेल की पत्नी सोमवती देवी (25) का शव शनिवार करीब तीन बजे कमरे में साड़ी के सहारे बांस की धन्नी से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

मायके पक्ष का कहना है कि पवन शराब पीने का आदी था। शनिवार को भी पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। इससे आहत होकर सोमवती ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना के समय पवन अपने सात माह के बेटे नैतिक के लिए पड़ोस की दुकान पर बिस्किट लेने गया था। लौटने पर पत्नी को फंदे से लटका देखा। सूचना पर मृतका के पिता राममिलन पटेल निवासी बनपुकरा थाना सैनी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें