फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ससुराल में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोराजू गांव में सोमवार को 24 वर्षीय विवाहिता का शव ससुराल में मकान के पहले तल पर साड़ी के सहारे छत से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

गोराजू गांव निवासी बुद्ध नारायण पाठक की पत्नी शिवानी घर में अपनी सास और दो बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। सोमवार को शिवानी का शव पहले तल पर पंखे के चुल्ले के सहारे साड़ी से लटकता मिला। दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत से लौटने पर सास को घटना की जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार, शिवानी का मायका चरवा थाना क्षेत्र के डीह गांव में है। उसने वर्ष 2020 में बुद्ध नारायण से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रह रही थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी गोराजू गांव पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर बैकुंठ नाथ पांडेय ने बताया कि विवाहिता के फंदे से लटककर जान देने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें