तैयबपुर मंगौरा गांव में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी पर परिजन इलाज के लिए महिला को निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तैयबपुर मुहावरा गांव के अशोक कुमार दिवाकर मुंबई में कपड़े में प्रेस करता है। कुछ दिन पहले वह घर आया है। मंगलवार सुबह उसका पत्नी सतनी देवी (35) से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में सतनी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सतनी के मुंह से झाग निकलते देखा तो परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए मंझनपुर में एक निजी अस्पताल ले गए। दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शिवांक सिंह, सीओ सदर