फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

चायल। चरवा कोतवाली के धमसेढ़ा गांव में शनिवार दोपहर संदिग्ध दशा में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताया जाता है कि धमसेढ़ा गांव निवासी मूलचंद्र खेती करता है। उसका पत्नी मीना देवी से शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के कुछ देर के बाद मीना का शव कमरे के अंदर चुल्ले से लटकता मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने करीब दो घंटे में ही अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि घटना की जानकारी ससुरालियों ने मृतक के मायके में भी नहीं दी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें