महेवाघाट इलाके की 26 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि जाफरपुर महावां गांव निवासी बेलाल महीने भर पहले उसके संपर्क में आया। आरोप है कि बेलाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ करीबी बढ़ाई और कई दफा दुष्कर्म किया।
महेवाघाट इलाके की एक विवाहिता से शादी का झांसा देकर मदरसे में दुष्कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने शादी से इन्कार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
महेवाघाट इलाके की 26 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि जाफरपुर महावां गांव निवासी बेलाल महीने भर पहले उसके संपर्क में आया। आरोप है कि बेलाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ करीबी बढ़ाई और कई दफा दुष्कर्म किया।
युवती का आरोप है कि एक नवंबर को उसने अपने गांव के ही मदरसे में उसे बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान विवाहिता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक मुकर गया। साथ ही कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। थानेदार के मुताबिक मामला संवेदनशील है। पुलिस आरोपी की तलाश करने के साथ शिकायत के आधार पर जांच भी कर रही है।