फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता, पति समेत चार पर हत्या का केस

Sat, 05 Aug 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव की एक विवाहिता संदिग्ध हाल में लापता है। विवाहिता के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गुंगवा की बाग निवासी शंकरलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी मनीषा (24) की शादी मलाक रेजमा निवासी मानसिंह के साथ की थी। मानसिंह पत्नी को लेकर दिल्ली में रहता था। करीब 20 दिन पहले मानसिंह पत्नी के साथ गांव आया था। पिछले दिनों उसने पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने शव गायब कर दिया और दिल्ली चला गया।
बेटी के बाबत पूछताछ करने पर मानसिंह ने कुछ नहीं बताया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल प्रमेश यादव का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें