फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पति से झगड़े के बाद कुएं में कूदी विवाहिता, मौत

Tue, 13 Jun 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पूरब सरावां गांव स्थित कुंए से विवाहिता नीता को निकालते फायर कर्मी
विज्ञापन
पति से झगड़े के बाद कुएं में कूदी विवाहिता, मौत
विज्ञापन

- पश्चिमशरीरा कोतवाली के पूरबसरावां गांव में रविवार रात हुई घटना
- दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। पूरब सरावां गांव में रविवार रात पति से झगड़ा करने के बाद एक विवाहिता ने घर के समीप स्थित कुएं में छलांग लगा दी। पति ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद विवाहिता को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के मऊ कोतवाली इलाके चकौनंद निवासिनी नीता देवी (30) की शादी 13 साल पहले पूरबसरावां गांव में कमल किशोर के साथ हुई थी। घरेलू कलह के कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। रविवार देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद नीता ने गुस्से में आकर घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। घटना देख कमल किशोर ने पहले रस्सी डालकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन जब नीता ने रस्सी नहीं पकड़ी तो वह मौके से भाग निकला। उधर, घटना की जानकारी पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच चुके थे। ग्रामीण भी जब नीता को निकालने में सफल नहीं हुए तो फायर बिग्रेड को खबर दी गई। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नीता को बाहर निकाला। सूचना पर मायके वाले भी आ गए थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया की कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पूरब सरावां गांव स्थित कुंए से विवाहिता नीता को निकालते फायर कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें