फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ससुराल में फंदे से लटकी विवाहिता, हत्या का आरोप

Fri, 01 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतका नाजिया की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के दिया उपरहार गांव में बृहस्पतिवार सुबह कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। इसके पहले वह कुरान की आयतें पढ़ रही थी। परिजन खुदकुशी बता रहे हैं। जबकि मायके वालों ने दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के मढ़ी निवासी साबिर अली ने बताया कि उन्होंने बेटी नाजिया (23) की शादी फरवरी 2022 में दिया उपरहार निवासी दिलशाद पुत्र अच्छू के साथ की थी। उसकी एक वर्ष की बेटी कुलसुम भी है। दिलशाद मुंबई में फर्नीचर का काम करता है। घर पर नाजिया एक वर्षीय बेटी कुलसुम और सास राबिया के साथ रहती थी।
परिजनों के मुताबिक ननद के आने पर अक्सर नाजिया से झगड़ा हुआ करता था। 25 जुलाई को नाजिया मायके आई थी। उसने बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात बताई। परिवार वालों ने किसी तरह उसे समझाकर घर भेजा। बुधवार को फिर से सास और बहू के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन

जबकि, सास राबिया ने बताया बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह उठी और बेटी को कमरे से बाहर निकालते हुए दरवाजा बंद कर कुरान पढ़ने लगी। राबिया ने खिड़की से नाजिया को कुरान पढ़ते देखा तो बेटी को लेकर कमरे में चली गई। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलने पर आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला।
राबिया ने खिड़की से देखा तो फंदे पर उसका शव लटक रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और मायके वालों को जानकारी दी। मृतका के पिता साबिर ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

मृतका नाजिया की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें