फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
Married woman hanged her life in Saraikil - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सरायअकिल में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

बिरनेर गांव का मामला, परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। इलाके के बिरनेर गांव में गुरुवार सुबह एक महिला फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिरनेर गांव की विमला देवी (40) पत्नी भइया लाल गृहणी थी और सात बच्चे हैं। गुरुवार सुबह सोकर उठने के बाद उसने घरेलू काम निपटाया। इसके बाद अपने कमरे में रस्सी के सहारे चुल्ले से फंदे पर लटक गई। विमला को फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने खुदकुशी क्यों की ? इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि पड़ोसियों के झगड़े से तंग आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें