फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर कोरांव गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीनपुर कोरांव निवासी रेनू देवी (25) पत्नी कमलेश कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। ससुर हरिलाल व सास सुखदेईया का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि रेनू देवी की शादी वर्ष 2020 में कमलेश कुमार से हुई थी। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन वर्षीय पुत्र अयान तथा करीब डेढ़ वर्षीय पुत्री शामिल है। घटना की सूचना मृतका के ससुर हरिलाल ने थाना कौशाम्बी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें