फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Tue, 17 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरबशरीरा कस्बे के वार्ड-13 संत गाडगे नगर में सोमवार शाम करीब छह बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कबलियन का पुरवा निवासी वंदना (25) की शादी ढाई साल पहले पश्चिमशरीरा कस्बे के संत गाडगे नगर निवासी जानकी सरोज के साथ हुई थी। सोमवार को वंदना की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक साल की मासूम बच्ची अन्या को छोड़ गई है।
बताया जा रहा है कि पति जानकी सरोज ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच के आपसी विवाद होने की चर्चा है। मायके पक्ष के लोगों ने भी तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मंझनपुर के ओसा में रविवार को संदिग्ध दशा में मृत मिले रीतेश चौधरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने विसरा प्रिजर्व किया है। पुलिस को परिवार की ओर से तहरीर भी नहीं मिली। ऐसे में आगे की कार्रवाई विसरा की रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें