फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अहमदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, शव पहुंचते ही परिजनों का चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद शुक्रवार को शव फकीराबाद गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


अकबराबाद गुहौली निवासी रामपाल पासी ने बताया कि पुत्री सुनीता देवी की शादी वर्ष 2018 में फकीराबाद निवासी पूरन पासी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
मृतका के भाई इंद्रजीत का आरोप है कि तीन अगस्त की रात बहन ने मारपीट और जान का खतरा होने की जानकारी दी थी। अगले दिन पति ने हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मामला अहमदाबाद का है। परिजनों की ओर से अगर तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच की जाएगी। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें