फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कीटनाशक दवा खाने से विवाहिता की मौत

Fri, 04 Aug 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अजुहा हाइवे के समीप महिला का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के लोहदा गांव की एक विवाहिता ने कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। उसका शव अजुहा बाजार में एक गुमटी के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लोहदा गांव की मुन्नी देवी (50) पत्नी लक्ष्मीनारायण का बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई। अजुहा बाजार आने के बाद कीटनाशक दवा निगल ली। विवाहिता का शव सड़क किनारे गुमटी के करीब मिला। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने शव की पहचान कराई। विवाहिता के मौत की खबर परिजनों को चली तो वह भी रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पर आ गए। अजुहा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि मौके से कीटनाशक दवा का पैकेट मिला है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें