पति ने रंगेहाथ गैर मर्द से फोन पर बात करते था पकड़ा
विवाहिता के पति अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी, गांव के ही एक गैर मर्द से फोन पर बात करती थी। 13 जून को उसने पत्नी को फोन पर बात करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद मंजू ने तब भी खुदकुशी का प्रयास किया था। घटना की शिकायत पुलिस से भी की गई। कोतवाली में मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे। लिखापढ़ी में समझौता हुआ कि अब मंजू उस व्यक्ति से न तो बात करेंगी और न ही उससे पैसा लेगी। मायके वालों के समक्ष हुए समझौते के बाद मंजू घर तो लौटी, लेकिन उसने अपना चूल्हा-बर्तन अलग कर लिया। वह सिर्फ अपने लिए ही खाना बनाया करती थी। इस बात को लेकर घर में क्लेश था।
इनका कहना है
घटना की जानकारी होने पर विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में किसी पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पिछले दिनों भी पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। अगर किसी पक्ष से तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - गणेश प्रसाद, इंस्पेक्टर करारी