फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर निकाला

Fri, 13 Oct 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर निकाला
विज्ञापन

- पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के बरीपुर गांव में ब्याही युवती को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। बिरादरी की पंचायत के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग मांग पूरी हुए बिना विवाहिता को अपनाने के लिए राजी नहीं हुए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के कैमा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसने दो साल पहले बहन नीलू की शादी बरीपुर गांव में आशीष कुमार के साथ किया था। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। आए दिन मन पसंद बाइक व दो लाख रूपये नकद की डिमांड कर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। महीने भर पहले मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति आशीष कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें