फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

कोखराज इलाके के हर्रायपुर गांव का मामला, पति समेत चार के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज इलाके के हर्रायपुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्र गांव की सूफिया पुत्री शकील अहमद ने बताया कि उसका विवाह करीब तीन साल पहले हर्रायपुर में फिरोज से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में बदलाव नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो तीन महीने पहले दहेजलोभियों ने उसकी बेटी की पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति फिरोज, ससुर सिराजउद्दीन, सास आयशा और देवर बिक्कन आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें