फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Wed, 04 Oct 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बतौर दहेज पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को बंधक बनाकर पिटाई करने के बाद ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनने पर पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



पिपरी कोतवाली के औंधन निवासी रामबाबू केसरवानी की बेटी आरती की शादी दो साल पहले मूरतगंज कस्बे में इंद्रेश केसरवानी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। इसे लेकर आए दिन आरती को छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित किया जाने लगा।पखवाड़े भर पहले आरती को पति ने अपने भाई-भाभी के साथ मिल कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

इसे लेकर दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। सोमवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पिपरी कोतवाली पुलिस ने आरती के पति इंद्रेश, जेठ वीरेंद्र जेठानी बदामा देवी व अर्चना देवी समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें