फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर बनाया बंधक

Sat, 03 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के फरीदपुर में दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर विवाहिता की पिटाई कर बंधक बना लिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने विवाहिता की जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के कनवार गांव की काजल पुत्री लाल बहादुर ने बताया कि पांच मार्च 2024 को उसकी शादी फरीदपुर (भरवारी) निवासी जंगबहादुर के बेटे सत्येंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली दो लाख नकदी व भैंस की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। रिश्तेदारों के बीच पंचायत के बाद भी ससुरालियों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया।
30 अप्रैल को पति ने घर वालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मार डालने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने भाई प्रियांशु को दी। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से बाहर निकालकर जान बचाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, ननद पूनम रानी, सास ऊषा देवी और जेठ संजय के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें