फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाहिता ने जहर खाकर किया खुदकुशी का प्रयास

Thu, 04 Jan 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर खाकर किया खुदकुशी का प्रयास
विज्ञापन


- घरेलू कलह को बताया जा रहा कारण

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। कस्बे के नेता नगर में ब्याही महिला ने बुधवार सुबह कीटनाशक दवा निगल कर खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया।
पश्चिमशरीरा की प्रतिभा केसरवानी (40) की शादी 10 साल पहले मंझनपुर कस्बे के नेता नगर मोहल्ला निवासी सुशील कुमार के साथ हुई थी। इधर, काफी दिनों ने ससुरालियों से उसकी नहीं बन रही थी। आरोप है कि आए दिन विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। इससे आजिज आकर प्रतिभा ने बुधवार सुबह कीटनाशक पी लिया। घटना के बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। पुलिस ने भी ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन









विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के पुराना खोपा गांव की यासमीन बेगम ने बताया कि दो साल पहले उसका निकाह बेरूई गांव में शमसुल के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में मिले दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। ससुरालवाले मायके से दो लाख रुपये के साथ सोने की जंजीर आदि लाने की मांग कर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। पिछले दिनों उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वाले मांग पर अड़े रहे। मंगलवार को पुलिस ने पति शमसुल, ससुर युसुफ, सास, ननद, देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें