फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुंबई के लिए निकली विवाहिता प्रेमी संग फरार, चार पर प्राथमिकी

Sat, 22 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के एक गांव की विवाहिता परिजनों को मुंबई जाने के लिए कहकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति खोजबीन के दौरान कानपुर के एक युवक के घर पहुंचा। जहां प्रेमी के परिजनों ने पीड़ित पति के साथ मारपीट की। घटना की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुंबई में वह लॉन्ड्री का काम करता है। पत्नी व बच्चों को मुंबई बुलाने के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराया था लेकिन वे मुंबई नहीं पहुंचे। खोजबीन के दौरान पता चला कि कानपुर का एक युवक पत्नी को फुसलाकर गहने व 20 हजार रुपये की नकदी ले गया।
जानकारी मिलने पर कानपुर पहुंचा तो आरोपी के परिजनों ने मारपीट करते हुए उसे भगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने विनय कुमार और महेश कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें