फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

सैनी इलाके की घटना, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को उसी के घर में पड़ोस के युवकों ने बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पांच अगस्त को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी चार युवक घर में आए। चारों ने रस्सी से हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर जानलेवा धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। फिर कहीं भी शिकायत करने पर मार डालने की चेतावनी देते हुए फरार हो गए। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पति के लौटने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें