फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद पुलिस चौकी में की शादी, अब अपनाने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद पुलिस चौकी में की शादी, अब अपनाने से इनकार
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके का मामला, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके की एक युवती के साथ पड़ोस के एक युवक ने दुराचार किया। गर्भवती होने पर पुलिस चौकी में उसने सात फेरे लिए। अब अपनाने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है। वहीं बिहार की एक किशोरी को भी उसके प्रेमी ने धोखा दे दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर इलाके की एक युवती ने बताया कि 17 मार्च 2019 को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। तभी पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। गर्भवती होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी तो गर्दन फंसती देख उसने चौकी में शादी कर ली। सात फेरों के गवाह उसके परिजन भी बने। इसी के बाद आरोपी युवक सऊदी अरब चला गया। पीड़िता का कहना है कि अब फोन करके आरोपी धमकाता है। वह साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। उसके घर वालों ने कपड़ा, गहना आदि छीनकर बेघर कर दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी तरह बिहार की एक किशोरी ने बताया कि उसके पिता कोखराज इलाके में टायर पंक्चर की दुकान चलाते हैं। पूरा परिवार यहीं रहता है। किशोरी का कहना है कि पांच अप्रैल 2018 को बिहार का ही रहने वाला प्रेमी उसे भगा ले गया। शारीरिक शोषण करने के बाद 11 अगस्त 2019 को वह उसे भरवारी स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। एसपी ने इस मामले में भी संबंधित कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें