फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में विवाहिता की मौत

Sun, 12 Jul 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 अजुहा (ब्यूरो)। हाईवे पर फतेहपुर-कौशाम्बी बार्डर पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई। पति और बेटा घायल हो गए। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर सैनी और खागा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल फतेहपुर में होने के कारण खागा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की संगीता देवी की शादी करीब चार साल पहले फतेहपुर के अलीपुर भादर गांव में निरंजन से हुई थी। 15 दिन पहले महिला मायके गई थी।
विज्ञापन


 शनिवार सुबह पति निरंजन के साथ वह साइकिल से ससुराल जा रही थी। जैसे ही वे कनवार गांव के समीप पहुंचे। पीछे से आ रही बेकाबू टवेरा ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे सभी लोग दूर जा गिरे। हादसे में संगीता देवी (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निरंजन और दो साल का बेटा गोलू घायल हो गए। ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन मौका पाकर चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल युवक और उसके बेटे को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें