फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूटता रहा अस्मत

Thu, 16 Jul 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जनम-जनम तक साथ रहने की सौगंध लेने वाला दगाबाज निकला। शादी का झांसा देकर एक साल तक अस्मत लूटने के बाद दबाव पड़ने पर मुकर गया। प्रेमी की दगाबाजी युवती ने परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बुधवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की आंखें साल भर पहले पड़ोसी से चार हो गईं। परिजनों से छिपते हुए दोनों साथ जीने-मरने की कसम खा बैठे।

 युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद युवती उसके इशारे पर नाचने लगी। युवती के मुताबिक एक साल तक युवक उसकी अस्मत से खेलता रहा। एक महीने पहले युवती ने जब सात फेरे लेने का प्रस्ताव युवक के सामने रखा तो वह आज-कल टरकाते हुए मुकर गया। प्रेेमी का जवाब सुन युवती के होश उड़ गए। उसने प्रेमी की दगाबाजी और आपबीती परिजनों को बताया। इस पर दोनों परिवारों में शादी को लेकर पंचायत भी हुई। मगर युवक और उसके घर वाले किसी भी हालत में शादी के लिए राजी नहीं हुए। मंगलवार को शिकायत लेकर पीड़िता थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बुधवार को वह मंझनपुर पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एसओ करारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें