फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पितृपक्ष में बाजार सूने... नवरात्र पर कारोबार चमकने की उम्मीद

Fri, 09 Oct 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सुरेश केसरवानी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार दारानगर
विज्ञापन
पितृपक्ष शुरू होते ही कड़ा क्षेत्र के बाजारों में कारोबार की गति धीमी हो गई है। दुकानों पर ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं और कई दुकानदारों की दिनभर बोहनी तक नहीं हो पा रही है। मान्यता के कारण लोग इस अवधि में नए सामान, उपकरण और अन्य जरूरी खरीदारी से भी परहेज करते हैं। इससे व्यापारियों के सामने दुकान का किराया और रोजमर्रा के खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। पितृपक्ष से पहले सावन और भादो में भी कारोबार की रफ्तार धीमी रही, अब व्यापारियों को नवरात्र से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पितृपक्ष में कई दिन ऐसे गुजर जाते हैं, जब दुकान की बोहनी तक नहीं होती। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक उनकी कुल 20 रुपये की बिक्री हुई थी। उन्होंने कहा कि बिक्री न होने से दुकान का किराया निकालना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ दुकानदार तो दुकान बंद कर कहीं घूमने चले जाते हैं। - सुरेश केसरवानी, व्यापारी, दारानगर
दारानगर के ज्वेलर्स दीपक सोनी ने बताया कि इन दिनों दुकान पर बैठकर मोबाइल देखने के अलावा कोई काम नहीं रहता। ग्राहक नजर नहीं आते और उनकी राह देखते-देखते दिन बीत जाता है। दीपक सोनी, ज्वेलर, दारानगर
विज्ञापन

दिनभर में इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंचता है। लगातार मंदी के कारण कई दुकानदार कर्ज में डूबते जा रहे हैं। व्यापारियों को नवरात्र शुरू होने पर खरीदारी बढ़ने और बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है। - मोहम्मद मियां, दुकानदार, फरीदगंज

सुरेश केसरवानी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार दारानगर

सुरेश केसरवानी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार दारानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें