फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संगम सहित कई ट्रेन देरी से पहुंचीं

Sat, 22 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को संगम एक्सप्रेस 51 मिनट व इंटरसिटी सुबह आधे घंटे देरी से पहुंची। वहीं, दस बजे पहुंचने वाली सिक्किम महानंदा डेढ़ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेमो करीब आधे घंटे की देरी से आई। मेमो के बाद सबसे ज्यादा भीड़ चौरीचौरा एक्सप्रेस 21 मिनट की देरी से भरवारी पहुंची। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर बैठे मंझनपुर के सचिन, रवि, आलोक और राजू ने बताया कि उन्हें सिक्किम महानंदा ट्रेन पकड़नी थी। ट्रेन के 9.55 बजे आने का समय है। ट्रेन 11.26 बजे एक घंटे 31 मिनट देरी से पहुंची।
संगम एक्सप्रेस सुबह 6.45 की जगह 7.36 बजे 51 मिनट की देरी व कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन भी सुबह 9.10 बजे की जगह 9.44 बजे 34 मिनट की देरी से भरवारी पहुंची। भरवारी के मेराज ने बताया कि सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शाम 4.44 की जगह 5.27 बजे 43 मिनट की देरी से भरवारी स्टेशन पहुंची। इसी तरह मुंबई लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस दोपहर 3.03 बजे की जगह 3.51 बजे 48 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें