फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, परसरा बस स्टेशन का हस्तांतरण टला

Mon, 08 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी क्षेत्र ​स्थित परसरा बस स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
चायल के परसरा स्थित बस स्टेशन के हस्तांतरण खामियों की वजह से एक बार फिर अटक गया है। डिपो इंचार्ज मंझनपुर गंगा शंकर शर्मा ने निरीक्षण के बाद मिली सभी खामियों से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया है। पत्र में सभी खामियों को दूर कर बस स्टेशन के कंडीशनल हस्तांतरण के लिए नई तिथि निर्धारित किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

यूपीसिडको की तरफ से बस स्टेशन के कंडीशनल हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रस्तावित किए जाने के बाद दो जून को सहायक अभियंता, तकनीकी सह-सलाहकार, क्षेत्रीय प्रबंधक और अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक निरीक्षण के दौरान सात प्रमुख कमियां सामने आईं।
इनमें फायर फाइटिंग सिस्टम के डक्ट पर छाजन का अभाव, फायर सिस्टम का डेमो न कराया जाना, वाटर स्टोरेज टैंक तक सीढ़ी का न होना, टैंक की दीवारों में सीलन और ऊपर कवर का अभाव प्रमुख है। इसके अलावा भवन में साफ-सफाई नहीं मिली।
विज्ञापन

यही नहीं जगह-जगह जाले लगे पाए गए, स्पॉट लाइट नीचे लटकी मिली, वाटर बूथ में टोटियां नहीं थीं और बस स्टेशन के सामने साइनेज बोर्ड तार से बंधा हुआ मिला, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है। सबमर्सिबल का स्टार्टर भी खराब पाया गया।
इन कमियों के चलते हस्तांतरण प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी बिंदुओं को दुरुस्त कराने के बाद ही बस स्टेशन का कंडीशनल हस्तांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें