फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में काम करने के बाद भटक रहे मजदूर

Tue, 05 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के गोहरा मारुफपुर ग्राम सभा में कराए गए नाला खोदाई की मजदूरी का भुगतान दो माह से नहीं हो रहा है। मजदूरी न मिलने से जॉबकार्ड धारकों में एपीओ के प्रति नाराजगी है। मामले की शिकायत काम करने वाले मजदूरों ने बीडीओ से करते हुए भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गोहरा मारुफपुर ग्राम सभा में दो माह पहले मनरेगा से नाले की खोदाई कराई गई थी। काम में लगाए गए 67 जॉब कार्ड धारकों ने बेरौंचा माइनर से कर्बला होते हुए कपरवारा तक खोदाई की। गांव के आजाद हसन, रामसजीवन, कामता प्रसाद, झल्लर, कमलेश कुमार आदि जॉबकार्ड धारकों का आरोप है कि नाला खोदाई में उनकी लाखों की मजदूरी बकाया है। बीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में मजदूरों ने आरोप लगाया कि एपीओ की लापरवाही के चलते मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। मामले में बीडीओ कौशाम्बी कमलेश कुमार ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें