फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे में साप्ताहिक बंदी फेल

Thu, 27 Dec 2018 12:49 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मंझनपुर में साप्ताहिक बंदी फेल नजर आ रही है।बुधवार दोपहर  कुछ घंटे की बंदी के बाद सुबह-शाम दुकानें खोली जा रही हैं। इससे व्यापारियों के एक धड़े में नाराजगी है।  श्रमिकों को हफ्ते में एक दिन का अवकाश मुहैया कराने के लिए श्रम विभाग ने प्रमुख बाजारों में साप्ताहिक बंदी का निर्देश दे रखा है। जिला मुख्यालय में इसके लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया गया है। शुरुआती दौर में बंदी सफल रही, लेकिन वक्त गुजरने के साथ ही बंदी फेल हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को देखा गया कि बाजार के अधिकतर व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक दुकानें खोल रखी थी। बीच में पांच घंटे बंद करने के बाद शाम चार बजे दोबारा दुकानें खोल दी गईं। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यापारी ने बताया कि श्रम अधिकारी इलाहाबाद से आवागमन करते हैं। इसके चलते उनके आने-जाने से पहले और बाद में दुकानें खोल दी जाती है। इससे पकड़े जाने का खतरा नहीं रहता है। दूसरी तरफ इसे लेकर व्यापारियों के एक धड़े में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना इस तरह की बंदी से कुछ कारोबारियों का नुकसान हो रहा है। मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी महंत लाल प्रजापति का कहना है कि जल्द ही निरीक्षण कर बंदी के दिन दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें