फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मंझनपुर चौराहे पर लगा जाम, राहगीर हुए परेशान

Mon, 02 Feb 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तहसील रोड में लगा भीषण जाम।   संवाद
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निकलने के दौरान सुरक्षा कारणों से रोकी गई संत रविदास शोभायात्रा की वजह से मंझनपुर चौराहे पर रविवार को करीब एक घंटे जाम लग गया, जिसमें दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने प्रयास कर यातायात व्यवस्था सुचारु करवा दी, लेकिन लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

जाम में दुपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई। एंबुलेंस फंसने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने पहले उसे रास्ता दिलाने की कोशिश की। काफिला निकलने के बाद धीरे-धीरे यातायात को नियंत्रित किया और एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद शोभायात्रा को भी आगे रवाना किया गया, तब जाकर लोगों को राहत मिली।
शोभायात्रा में शामिल महेंद्र गौतम और घनश्याम गौतम ने कहा कि जब प्रशासन को पहले से शोभायात्रा की जानकारी थी तो उसी के अनुसार डिप्टी सीएम के काफिले का रूट तय किया जाना चाहिए था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को देखते हुए रूट पहले से निर्धारित किया जाए। महेश गौतम ने भी व्यवस्था पर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

वर्जन
फोटो नं- 53
जाम में एंबुलेंस फंसना चिंताजनक है। प्रशासन को ऐसे कार्यक्रमों में आपात सेवाओं के लिए अलग रास्ता सुनिश्चित करना चाहिए।
प्रदीप गौतम
मंझनपुर चौराहे पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। डिप्टी सीएम के काफिले के गुजरने के दौरान प्रोटोकॉल के चलते कुछ समय के लिए शोभायात्रा को रोका गया था। काफिला निकलने के तुरंत बाद यातायात को सुचारू रूप से खुलवा दिया गया।
विज्ञापन

- शिवांक सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें