मंझनपुर। मिनी स्टेडियम गिरिसा में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें आठों ब्लाक के खिलाड़ी और टीमों ने हिस्सा लिया। इसस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, डिस्कस थ्रो, भारोत्तलन, बालीवाल आदि खेलों का आयोजन किया गया। मंझनपुर और कौशाम्बी के खिलाड़ियों एवं टीमों का दबदबा रहा। जिला विकास अधिकारी ने अव्वल आने वाले खिलाड़ियों और टीमों को शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस पाल ने बताया कि बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सिराथू के धनंजय कुमार प्रथम, 400 में सरसवां के छोटेलाल प्रथम, 800 में सरसवां के रविकरन प्रथम, 1500 में चायल के दीपक भारती प्रथम, 3000 में सरसवां के प्रदीप पाल प्रथम, लंबीकूद में सिराथू के धनंजय यादव प्रथम, गोलाफेक में सिराथू के संजू सिंह, डिस्कसथ्रो में कौशाम्बी के जकी अफसार, कुश्ती 42 केजी में कौशाम्बी के अजय श्रीवास्तव, 46 में अमन कुमार, 50 में कौशाम्बी के संजय कुमार, 54 में शैलेंद्र कुमार प्रथम, 58 में कौशाम्बी के सुंदर कुमार प्रथम, भारोत्तलन में शिवराम सिंह, विवेक कुशवाहा, रजत तिवारी प्रथम, बालीवाल में सिराथू प्रथम और चायल द्वितीय, कबड्डी में नेवाद प्रथम और कौशाम्बी द्वितीय स्थापन रहा। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मंझनपुर की नीलम प्रथम, 400,1500 और 3000 में आरती देवी प्रथम, लंबीकूद में सुमन देवी प्रथम, गोलाफेंक में प्रतीक्षा यादव प्रथम, डिस्कसथ्रो में नीलम देवी प्रथम, कुश्ती में कौशाम्बी की उमा देवी, अनीता देवी प्रथम, भारोत्तोलन में कौशाम्बी की बबली और गुड़िया प्रथम, कबड्डी में चायल प्रथम और मंझनपुर द्वितीय, बालीवाल में नेवादा प्रथम और चायल की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मंझनपुर और कौशाम्बी के खिलाड़ी और टीमों का दबदबा रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति जिला विकास अधिकारी महेंद्र तिवारी ने अव्वल आने वाले खिलाड़ियों और टीमों को शील्ड एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सुनील कुमार, अंबरीश कुमार, भोला प्रसाद, अजय कुमार, बीएल वर्मा आदि मौजूद रहे।