फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रसूता के गले से मंगलसूत्र गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष से बुधवार को एक प्रसूता के गले से मंगलसूत्र गायब कर दिया गया। पीड़िता के पति ने नगर कोतवाली पहुंचकर कक्ष में ड्यूटी पर रहे आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के विदनपुर ककोढ़ा गांव की सृष्टि देवी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार की रात परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां एमसीएच विंग में सृष्टि को भर्ती किया गया।
सुबह नौ बजे प्रसव होने के बाद परिजन सृष्टि से मिले तो गले से मंगलसूत्र गायब देख उनके होश उड़ गए। प्रसूता के पति अनिल कुमार मिश्रा का आरोप है कि प्रसव के लिए अंदर ले जाते समय सृष्टि के गले में मंगलसूत्र था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अंदर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलसूत्र उतार लिया है। पीड़िता के पति ने सीएमएस डॉ. दीपक सेठ से चोरी की शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर दी। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें