फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चित्रकूट घूमने जाते समय रास्ते में सहेली समेत तीन आरोपियों ने गला घोंटकर कर दी थी मंगलावती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर के भक्तन का पूरा निवासी मंगलावती हत्याकांंड का पुलिस ने मंगलवार को 72 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। इसमें मृतका की सहेली समेत तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद कर लिए हैं। 15 मई की भोर में पश्चिम शरीरा के गढ़ी गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। 18 मई को इसकी शिनाख्त मंगलावती पत्नी इंदर लोधी निवासी भक्तन का पूरा के रूप में हुई थी।
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सत्यनारायण ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी आजमगढ़ के थाना जीयनपुर स्थित गांगेपुर बरजहा निवासी अनूपा उर्फ अमृता पत्नी दिनेश राय ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मंगलावती से पिछले दो वर्षों से दोस्ती थी।
विज्ञापन

अनूपा ने 14 मई की रात मंगलावती को फोन कर चित्रकूट घूमने के लिए बुलाया था। आरोपी ईको फोर्ड कार से उसे गांव से ले गए। पुलिस के मुताबिक रास्ते में तेल भरवाने के विवाद में आरोपियों ने मंगलावती के पैर पकड़ लिए और दुपट्टे से गला कस दिया। मौत के बाद शव को पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के पास सड़क किनारे फेंककर सभी प्रयागराज की ओर भाग निकले।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनूपा उर्फ अमृता व आजमगढ़ के थाना जीयनपुर स्थित छिड़ी बिछड़ी निवासी अभिमन्यु उर्फ विभांशु पुत्र विवेक राय को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए 36 कैमरे खंगाले


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के लिए 36 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद लेनी पड़ी। जांच के दौरान संदिग्ध ईको फोर्ड कार का पता चला। इसके आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें इन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। संवाद
मंगलावती के लात मारने पर बिगड़ी बात

पुलिस के मुताबिक चित्रकूट जाते समय रास्ते में कार में तेल डलवाने को लेकर मंगलावती और आरोपियों में बहस हुई थी। आरोप है कि इस दौरान मंगलावती ने कार चालक बाल अपचारी और साथ में बैठे अभिनंदन के पैर पर लात से वार कर दिया। यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी और बहस होने पर तीनों ने मंगलावती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाल अपचारी मुख्य आरोपी अनूपा का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें