फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरी के लिए दो साल से भटक रहे मजदूर

Fri, 05 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के एक गांव में दो साल पहले मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का भुगतान आज तक नहीं हो सका है। मेहनत की कमाई पाने के लिए मजदूर पंचायत मित्र, ग्राम प्रधान और बीडीओ कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद मजदूरी का हजारों रुपया भुगतान नहीं हो सका। मेहनत की कमाई न मिलने से मजदूर परेशान हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लॉक के नैनुआ सलेमपुर गांव में वर्ष 2014 में मनरेगा से 120 फीट नाले की खोदाई कराई गई थी। इसमें गांव के दो दर्जन से अधिक मजदूरों ने काम किया था। काम के बाद पंचायत मित्र मनोज मिश्र ने मजदूरी भुगतान के लिए मस्टर रोल भरकर ब्लॉक में तैनात एपीओ को दिया था। एपीओ ने लापरवाही करते हुए जॉब कार्ड धारक सुग्गा लाल, फूलचंद्र, देशराज, दशरथ लाल समेत दस मजदूरों के नाम की फीडिंग ही नहीं किया। इससे मजदूरी का पैसा पास नहीं हो सका।

उधर काम करने के बाद से मेहनत की कमाई न मिलने पर मजदूर पंचायत मित्र, ग्राम प्रधान और ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी से लगातार अपनी फरियाद करते चले आ रहे हैं। दो साल बीत जाने के बाद भी नाला खोदाई की मजदूरी का भुगतान नहीं होने से मजदूर परेशान हैं। मजदूरों ने मामले की शिकायत मनरेगा आयुक्त से भी की थी लेकिन उन्होंने भी एपीओ की लापरवाही को आज तक संज्ञान में नहीं लिया। इसके चलते मजदूरी भुगतान को लेकर मजदूर भटक रहे हैं।
विज्ञापन


नैनुआ सलेमपुर गांव के कुछ जॉब कार्डधारकों की मजदूरी बकाया है यह शिकायत मजदूरों ने की है। मामले में एपीओ को मस्टर रोल के मुताबिक फीडिंग कराने को कहा गया है। मामले में क्या प्रगति हुई इसकी जानकारी एपीओ ने अभी तक नहीं दी है। जल्द ही मजदूरी का भुुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

कमलेश कुमार, बीडीओ कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें