फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह भर काम के बाद भी नहीं मिली मजदूरी

Wed, 07 Jun 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 विकास खंड कौशाम्बी के मढ़ी गांव में तालाब खुदाई करने वाले मजदूरों को माह भर कार्य करने के बाद भी मजदूरी नहीं मिल पा रही है।  मजदूरों के मस्टर रोल की फीडिंग नहीं हो पाने से यह समस्या खड़ी हो सकी है। विभाग के एकाउंटेंट का स्थानांतरण होने के बाद दिक्कत और बढ़ गई है। इसे लेकर ग्राम प्रधान ने बीडीओ से शिकायत भी की है।
विज्ञापन


बीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में मढ़ी ग्राम प्रधान अशोक मिश्र ने आरोप लगाया कि उन्होंने गांव स्थित गोहिया तालाब की खुदाई कराई है। शुरुआत के कुछ दिन की मजदूरी की फीडिंग एकाउंटेंट ने कर दी थी। इसमेें मजदूरों को भुगतान भी मिल चुका है, लेकिन एकाउंटेंट का स्थानांतरण हो जाने के बाद ब्लॉक में फीडिंग का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। लगभग 40 मजदूरों की फीडिंग नहीं होने से उनकी एक माह की मजदूरी अटक गई है। उधर, खाते में मजदूरी नहीं पहुंचने पर आए दिन मजदूर ग्राम प्रधान के घर पहुंच रहे हैं। बीडीओ ने एकाउंटेंट की नियुक्ति होते ही बची हुई मजदूरी फीड कराने का आश्वासन ग्राम प्रधान को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें