फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कैस्ट्रोल ब्रांड का नकली मोबिल बेचने वाला गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा बाजार में कैस्ट्रोल ब्रांड का नकली मोबिल बनाने का खुलासा पुलिस ने किया है। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में छापा मारकर 143 डिब्बा नकली मोबिल बरामद कर कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दिल्ली के लगास नेटवर्क लिमिटेड के मैनेजर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चरवा इलाके में काफी दिनों से कैस्ट्रोल कंपनी के नाम पर नकली मोबिल बेचने की सूचना मिल रही थी। बुधवार को उन्होंने चरवा कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम के साथ चरवा बाजार में मां वैष्णो ऑटो पार्ट्स की दुकान में छापा मारा। यहां से 143 डिब्बा कैस्ट्रोल कंपनी का नकली मोबिल बरामद हुआ। छापा मारने की सूचना मिलते ही अन्य कारोबारी भाग निकले। मैनेजर सुनील की तहरीर पर पुलिस ने कारोबारी सझिया निवासी अविनाश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर ने बताया कि नकली मोबिल के इस्तेमाल से कंपनी की साख को जहां बट्टा लग रहा था वहीं लोगों के वाहनों के इंजन के खराब होने की सूचना भी काफी दिनों से मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें