फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति इंद्रजीत के पास नहीं है खुद का कोई वाहन

Thu, 11 Apr 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के पास खुद का कोई वाहन नहीं है। परिवार के सदस्यों के पास भी दो या चार पहिया वाहन नहीं हैं। बात दीगर है कि उनकी व परिवार के सदस्यों की हैसियत करोड़ों रुपये में है। इंद्रजीत सरोज ने यह दावा बुधवार को नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में किया।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय सचिव इंद्रजीत सरोज ने अपनी चल और अचल सम्पति दो करोड़ 81 लाख 72 हजार 657 रुपया घोषित की है। उनकी पत्नी पुष्पा देवी के पास भी चार करोड़ 45 हजार 17 हजार 491 रुपये की चल व अचल प्रापर्टी है। इंद्रजीत की बेटी प्रीती के बंध पत्र व शेयर में 44 लाख 48 हजार 790 रुपया निवेश कर रखा है। जबकि बेटी प्रभा ने 31 लाख 25 हजार 200 व बेटे पुष्पेंद्र ने 30 लाख का निवेश किया है। इंद्रजीत सरोज ने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास कोई गहना नहीं है। जबकि पत्नी पुष्पा के पास 80 ग्राम सोने से जेवरात है। बेटियों व बेटे के पास भी कोई गहना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें