सैनी कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को बुलाने गए युवक के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। तहरीर के अनुसार, अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी विवाद के बाद बिना बताए मायके चली जाती है। मंगलवार की भोर उसकी पत्नी बिना बताए घर से मायके चली गई थी। आरोप है कि सुबह घर में न होने पर जब खोजते हुए ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसे धक्का देकर भगा दिए। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।