राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सकों की टीम नया नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची। यहां पर टीम को उपस्थित बच्चों में चार कुपोषित मिले। कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल स्थित एनआरसी भर्ती कराने के लिए रिफेरल कार्ड दिया गया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर से आरबीएसए की बी टीम डॉ. अरुण के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र नया नगर द्वितीय पहुंची। यहां पर टीम द्वारा उपस्थित 69 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण इस दौरान चार बच्चे टीम को कुपोषित मिले।
टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अरुण ने रिफेरल कार्ड उपलब्ध कराते हुए जिला अस्पताल स्थित एनआरसी केंद्र भेजने का आह्वान परिजनों से किया। इसके अलावा घर पर भी खान-पान में सुधार की नसीहत दी। इस दौरान मौजूद कुछ किशोरी बालिकाओं की जांच करते हुए डॉ. अलीमा खातून ने उनको पर्सनल हाइजिन एवं उचित पोषण और एनीमिया से बचने के उपाय बताए।