फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोस्थली में चार करोड़ से बनेगा सर्किट हाउस

Sun, 09 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 गौतम बुद्ध की तपोस्थली कौशाम्बी में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने यहां का विकास कराने की पहल शुरू कर दी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तपोस्थली के निरीक्षण भवन परिसर में चार करोड़ की लागत से सर्किट हाउस बनाने की मंजूरी देते हुए प्रथम किस्त भी जारी कर दी है। निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की रकम भेज दी गई है। जल्द ही यहां सर्किट हाउस का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


  तपोस्थली कोसम (गढ़वा) में भगवान बुद्ध ने चर्तुमासा किया था। यह ऐतिहासिक व पौराणिक धरती है। अशोक की लाट भी यहीं स्थापित है। इस ऐतिहासिक स्थल का विकास नहीं कराया जा रहा था। सपा सरकार में पिछले साल यहां लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सर्किट हाउस बनाने का प्रस्ताव डीएम अखंड प्रताप सिंह ने भिजवाया था। सपा सरकार में यह प्रस्ताव लटक गया था। भाजपा सरकार बनते ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। साथ ही सर्किट हाउस का निर्माण चार करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से होना है। विशेष सचिव मोहन बाबू गुप्ता के निर्देश पर प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग ने निर्माण के लिए किस्त जारी कर दी है। रकम जारी होते ही लोक निर्माण विभाग ने सर्किट हाउस के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।

सर्किट हाउस बनने से पर्यटकों को मिलेगी राहत
तपोस्थली में सर्किट हाउस का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। सर्किट हाउस का निर्माण होने से पर्यटकों को राहत मिलेगी। यहां श्रीलंका, जापान, कम्बोडिया, थाईलैंड, म्यांमार समेत कई देशों के पर्यटकों के अलावा देश के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। ठहरने का कोई इंतजाम न होने के कारण यह पर्यटक शाम होने से पहले इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाते थे। अब सर्किट हाउस की वजह से यह पर्यटक रुकेंगे तो यहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कई दुकानें भी खुल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसम में सर्किट हाउस बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें