श्रीहुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज के गणित विषय के अध्यापक संतोष कुमार गुप्ता। स्वयं
यूपी बोर्ड परीक्षा में गणित विषय को लेकर छात्रों में सबसे ज्यादा घबराहट देखने को मिलती है। सूत्रों, लंबे सवाल और समय की कमी के चलते बड़ी संख्या में छात्र इस विषय को कठिन मानते हैं।
नगर स्थित श्री हुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज में गणित के शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि इस विषय का नियमित अभ्यास करे, गणित स्कोरिंग विषय है। इसमें अहम टॉपिक पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा नजदीक आते ही गणित विषय को लेकर छात्रों में तनाव बढ़ जाता है, लेकिन अभ्यास से इस विषय में अच्छे नंबर पाए जा सकते हैं।
द्विधात समीकरण और समांतर श्रेणी से सीधे और अंक दिलाने वाले प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी तरह त्रिभुज, निर्देशांक ज्यामिति और वृत्त से प्रमेय आधारित सवाल हर वर्ष परीक्षा में शामिल रहते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यामिति खंड में रचनाएं ऐसा अध्याय हैं, जिससे लगभग तय अंक मिलते हैं, बशर्ते विधि सही हो। छात्र गणित से डरने के बजाय योजनाबद्ध ढंग से महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस करें।
महत्वपूर्ण टिप्स
1- सभी सूत्रों को लिखकर याद करें।
2- पिछले वर्ष आये हुए प्रश्नों को ज्यादा से ज्यादा हल करने का अभ्यास करें।
3- परीक्षा कक्ष में पहले प्रश्नों को पढ़ें और समझें उसके बाद उनके उत्तर दें।
4- जो प्रश्न समझ में न आ रहे हों ,उन पर समय नष्ट न करें।