फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महेवा की टीम ने जीता टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

Tue, 26 Dec 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मूरतगंज ब्लॉक के फदिलाबाद में आयोजित दो दिवसीय दंगल में जोर आजमाईस करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
महेवा की टीम ने जीता टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा मिनी स्टेडियम में जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन
सवांद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। मिनी स्टेडियम में सोमवार को जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता हुई। पहला मुकाबला पाॅवर हाउस स्पोर्टिंग क्लब महेवा व महादेव क्लब पश्चिमशरीरा के बीच खेला गया।
महेवा ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी पश्चिमशरीरा की टीम मात्र 106 रन पर ही सिमट गई। महेवा की टीम ने 29 रन से मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरसवां अकबर सिंह ने किया। आयोजक पवन सिंह ने मैन ऑफ द मैच राजू सिंह को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कमेंट्री सुधांशु द्विवेदी और रिजवान अहमद ने की। धर्मेंद्र ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस मौके पर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, अजीत रैना, दिनेश पांडेय, विपिन केसरवानी, भानु प्रताप सिंह, बीरन सरोज, रामानुज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पलटीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
सिराथू। पलटीपुर गांव में सोमवार को श्रीराम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सपा नेता आनंदमोहन पटेल ने फीता काटकर किया। मैदान में उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस मौके पर शाहनवाज अहमद, वाजिद हुसैन, नन्हे सिंह, महेंद्र कुमार, लवकुश पटेल, रंजीत यादव, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद

फादिलाबाद के दंगल में पहलवानों ने की जोर-आजमाइश
दो दिवसीय दंगल में आज होगी चैंपियन कुश्ती

फोटो नं-11
मूरतगंज। फदिलाबाद में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन सोमवार को आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा, फतेहपुर व गोरखपुर के कई नामचीन पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल चैंपियन की कुश्ती मंगलवार को होगी।
विज्ञापन

दंगल कमेटी के अध्यक्ष लल्लू राम यादव ने बताया कि दंगल हर वर्ष 25 और 26 दिसंबर को आयोजित होता है। दंगल में स्थानीय के अलावा हरियाणा, फतेहपुर, गोरखपुर के कई नामचीन पहलवानों ने अपनी-अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पहले दिन हकीमपुर के पहलवान लालता को फादिलाबाद के राजमणि यादव ने चित किया। गोरखपुर के चंदू को काजू के मनराज ने, फतेहपुर के राजा को फदिलाबाद के रंजीत ने और हरियाण के पुष्पेंद्र को समसपुर के गोलू ने चित किया। इस मौके पर विकास यादव, भोला सिंह, धर्मेंद्र यादव, उदय भान सिंह, महेंद्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

मूरतगंज ब्लॉक के फदिलाबाद में आयोजित दो दिवसीय दंगल में जोर आजमाईस करते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें