पैरा एथले टिक्स खिलाड़ी महेश बाबू को गोल्ड से सम्मानित करते महापौर गणेश चंद
नगर पंचायत के वार्ड सात मौलाना आजाद नगर निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट महेश बाबू ने प्रयागराज में आयोजित महापौर कप में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है।
प्रयागराज में 28 दिसंबर से दो जनवरी तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में महापौर कप का आयोजन हुआ। महेश बाबू ने पैरा एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रयागराज के महापौर गणेश चंद्र केसरवानी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने महेश बाबू को सम्मानित किया।