फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 1600 मीटर की दौड़ में महेश अव्वल, शुभम को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
गंगापारी का पुरवा गांव स्थित बैद्यनाथ अंबिका प्रसाद मिश्रा इंटर कॉलेज में पुरस्कार के साथ विजेत - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलवार को टेवां के गंगापारी का पुरवा स्थित बैद्यनाथ अंबिका प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 1600 मीटर की दौड़ में महेश अव्वल रहे। शुभम को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, प्रबंधक राहुल मिश्र ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1600 मीटर बालक वर्ग दौड़ में महेश कुमार प्रथम, शुभम सिंह द्वितीय, अच्छे लाल तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनीता देवी को प्रथम, पिंकी को द्वितीय, श्वेता देवी को तृतीय स्थान मिला।
लंबी कूद बालिका वर्ग में अनीता देवी ने पहला, पिंकी देवी ने दूसरा, रिंकी और पूनम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में उदयभान की टीम विजेता एवं विपिन मौर्य की टीम उपविजेता रही। वालीबॉल में राहुल कुमार की टीम ने बाजी मारी। महेश कुमार की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को प्रमाणपत्र दिए। क्रीड़ा प्रभारी उमेश कुमार साहू एवं विजय मिश्र के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम प्रभारी सत्यम केसरवानी, सभ्या जायसवाल, कौशिक त्रिपाठी, संकल्प त्रिपाठी, रमेश कुमार, ऊषा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें