फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महाकुंभ..भीड़ तो ऐसी की ट्रेन पर ही नहीं चढ़ पाए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ से लौटने संग माघी पूर्णिमा पर स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बुधवार को फिर से रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़ी। प्रयागराज से ही ट्रेनें खचाखच हैं। भरवारी स्टेशन पर जिन यात्रियों के टिकट कंफर्म हैं, उन्हें भी सीट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीड़ को देखते हुए मंगलवार को 38 ने अपने टिकट कैंसिल करा लिए। जबकि कंफर्म टिकट होने के बाद भी आठ यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए।
विज्ञापन

मंगलवार को भरवारी रेलवे स्टेशन पर सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के पहुंचते ही ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्री धक्का-मुक्की करते दिखे। मंगलवार को भरवारी काउंटर से 10 व सिराथू टिकट काउंटर से 28 लोगों ने अपना टिकट निरस्त कराया। इन्हीं में से आठ लोग ऐसे थे, जो भीड़ के कारण ट्रेन में नहीं चढ़ पाए।
वहीं, मंझनपुर निवासी राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से जाने के लिए सिराथू रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। पहले से उनकी सीट पर लोग बैठे थे। टिकट कंफर्म होने के बाद भी लोग सीट नहीं छोड़ रहे हैं। बिसारा निवासी सौरभ ने बताया कि चौरीचौरा एक्सप्रेस से वाराणसी जाने के लिए टिकट कराया था। जब ट्रेन आई तो भीड़ इतनी थी कि ट्रेन में घुस ही नहीं पाए।
विज्ञापन

-
बोले अफसर
यात्री अपनी स्वेच्छा से टिकट कैंसिल कराते हैं तो उनको नियमानुसार टिकट के पैसे वापस दिए जा रहे हैं। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर बढ़ गई है। इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। कुछ यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की जानकारी नहीं है। वह नियमित चलने वाली ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं। उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमित कुमार सिंह, पीआरओ प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें