फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : भीड़ बढ़ी तो प्रयागराज की सीमा पर रोके बाहरी वाहन

Mon, 20 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कनवार के पास वाहन चेक करती पुलिस। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ में रविवार को अधिक भीड़ होने की वजह से जिले के विभिन्न स्थलों पर पुलिस ने सुबह से ही डायवर्जन लागू कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज की सीमा पर स्थित पांच स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बाहरी वाहनों को रोक दिया। सिर्फ स्थानीय लोगों के वाहन ही जांच-पड़ताल के बाद ही प्रयागराज की सरहद में जाने दिए गए।
प्रयागराज के महाकुंभ को देखते हुए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पहले से ही डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया था। कोखराज, संदीपनघाट व पिपरी कोतवाली क्षेत्र के पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश होने के कारण पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालु शनिवार रात ही महाकुंभ पहुंचने लगे थे। इसके चलते प्रयागराज शहर से लेकर कुंभ मेला क्षेत्र तक जाम की स्थिति बन गई।
इसकी जानकारी मिलते ही एसपी ने रात से ही सीमावर्ती क्षेत्र वाली कोतवाली पुलिस को अलर्ट कर दिया। भोर से ही कोखराज के सकाढ़ा, रोही, टोल कट, संदीपनघाट के काजीपुर व पिपरी के मखऊपुर आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर बाहरी वाहनों को रोक दिया। सिर्फ प्रयागराज में पंजीकृत वाहन के सवारों को जांच-पड़ताल के बाद ही आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे जनपदों के लोगों को कोखराज टोल प्लाजा के रास्ते रवाना किया गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई है। एएसपी राजेश सिंह, सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने खुद बैरिकेडिंग स्थलों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें