फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल टीम ने अतहर-11 को हराया

विज्ञापन
Mahakal team defeated Athar-11 - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
महाकाल टीम ने अतहर-11 को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। स्थानीय गांव में चल रहे जय मां कड़ावासिनी कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें शीतला धाम की महाकाल टीम ने कड़ा की अतहर-11 को एक रन से शिकस्त दी। मैच देखने के लिए ग्राउंड के चारों ओर दर्शकों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

कड़ा की अतहर-11 टीम के कप्तान अतहर अब्बास ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी शीतलाधाम की महाकाल टीम ने कैप्टन अंशू पंडा की अगुवाई में 16 ओवरों में 224 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी अतहर-11 टीम पूरे पांच विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरुण केसरवानी ने विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी तथा 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को आयोजक मंडल के सदस्य तूफानी पंडा व रुपैया पंडा ने 11 हजार का इनाम दिया। मैन ऑफ द मैच लवीस तो मैन आफ द सिरीज रवि कुमार रहे। इस मौके पर सियंबर पंडा, मोहम्मद नूर, रामायणी पंडा, सुरेश सोनकर, प्रधानपति चेतन पंडा, शिक्षक लाल बिहारी, उदय पांडेय, राजू केसरवानी, कमेंट्रेटर सुधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें