फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने लगाई पुण्य की डुबकी

Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा के दिन जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों भक्तों ने पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने यथाशक्ति दान देकर पुण्यार्जन किया। इस दौरान जिले के सभी गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


 माघ माह में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसकी शुरुआत पौष पूर्णिमा के दिन से मानी जाती है। माघ के प्रथम स्थान को देखते हुए जिले के कुबरी, कालेश्वर, संदीपन, पल्हाना, फतेहपुर सहित दर्जनभर गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में भक्तों ने डुबकी लगाई।

इसके बाद घाट पर बैठे भिक्षुकों को अनाज, नगदी, वस्त्र आदि दान देकर पुण्यार्जन किया। शीतलाधाम कड़ा के कुबरी घाट पर स्नान करने वाले भक्त जयकारा लगाते हुए मां शीतला के दरबार में पहुंचे। हजारों की संख्या में भक्तों ने मां शीतला के दरबार में माथा टेकते हुए पुण्य लाभ कमाया। इसके अलावा जिले से तमाम श्रद्धालु इलाहाबाद स्थित संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए निजी वाहनों के अलावा, बस आदि का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें