फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मादपुर चैंपियन ने जीता लीग का उद्घाटन मुकाबला

Sun, 24 May 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चायल के मादपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काट कर शुभारंभ करती सिराथू विधायक पल्लवी प
विज्ञापन
मादपुर प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला मादपुर चैंपियन और उजिहिनी डिलीवरी इलेवन के बीच खेला गया और मादपुर ने तीन रन से मुकाबला जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट आयोजक ईशू पटेल और विनोद पटेल ने विधायक का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में मादपुर चैंपियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक पटेल ने ताबड़तोड़ 32 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के गेंदबाज सुनील ने एक ओवर में तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उजिहिनी डिलीवरी इलेवन 58 रन ही बना सकी और मैच तीर रन से हार गई। विवेक पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट भी लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समाजसेवी प्रीतम पटेल, अभिमन्यु पटेल, मैकू लाल पटेल, बलबीर सिंह पटेल, शनि पटेल, शमशाद अहमद, अजय पटेल, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें